फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children showed talent in online competition

ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 20 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in online competition
बागपत। मातृ दिवस पर शामली में मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले क्राउन मेकिंग, बैंगल मेकिंग, कविता लेखन, निबंध लेखन की ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। इसमें बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व बुलंदशहर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने दबदबा कायम किया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जनपदीय संयोजक अनुज कुमार नेहरा व रेणु पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक स्तर पर क्राउन मेकिंग में प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक की खुशबू ,फलक और मुशीर आलम, बैंगल मेकिंग में मनीषा, बुशरा और शैली क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। कविता लेखन में प्राथमिक विद्यालय छपरौली नंबर तीन के छात्र शिवराज ने प्रथम , निबंध लेखन में प्राथमिक विद्यालय बिनौली एक के छात्र वैभव ने प्रथम व फोटो फेम मेकिंग में इस्माइल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । चार्ट मेकिंग में प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नंबर दो के छात्र वंश चौहान ने प्रथम प्राप्त किया। जूनियर स्तर की निबंध लेखन में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगौली तगा की छात्रा अनुष्का प्रथम, बैंगल मेकिंग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली के छात्र साहिल ने द्वितीय व कार्ड मेकिंग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा की छात्रा रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक के सावेज सुहेजा, प्राथमिक विद्यालय फजलपुर के रोहन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगौली तगा की रिया त्यागी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली की सोफिया गुलशाना को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर बीएसए राजीव रंजन मिश्र, बीईओ सतीश शर्मा, प्रधानाध्यापक कविता सिंह व स्कूल के समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed