{"_id":"629cf15ae2dc5c7c2314313d","slug":"children-rocked-the-summer-camp-baraut-news-mrt5915680160","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल, धूमधाम से हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल, धूमधाम से हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मांउट लिटरा स्कूल में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब धमाल मचाया। उनको स्कूल की ओर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन ने किया। समर कैंप के अंतिम दिन स्वस्थ रहने के लिए बच्चों को सुबह में यौगिक क्रियाएं कराई गईं। इसके बाद कुकिंग एक्टिविटी में छात्राओं ने निशा शर्मा व शेफ टीम के मार्गदर्शन में स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखा। जिसमें विद्यार्थियों ने क्रीमी कॉर्न्स, मैंगो लस्सी, पनीर बॉल्स, आइसक्रीम, चॉकलेटी बर्फी, थ्री लेयर जूस, ब्रश क्रिप्स स्वीट्स आदि बनाए । इसके बाद नृत्य में भरतनाट्यम, घूमर और मुक्त शैली नृत्य डांसर स्वाति शर्मा की देखरेख में कराया गया। इसके बाद बच्चों ने बास्केटबॉल शॉर्ट लॉंग चेस्ट थ्रो, ड्रिब्लिंग, क्रॉस पास, वालीबॉल में शॉर्ट लॉंग हिट, कैचिंग और ग्रिपिंग, खो-खो गेम में प्रतिभाग किया। इसके बाद तैराक किरणपाल डंगवाल, याशिका, मंजीत कौर के मार्गदर्शन में गोताखोरी, मेंढक की सैर, डक डाइविंग खेल, 50 मीटर क्रॉस तैराकी दौड़ आदि का अभ्यास किया। सभी मेधावियों को स्कूल की ओर से संस्थापक हंसकुमार जैन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पीटीआई रवींद्र पंवार, चित्रा श्रीनारायण, कोऑर्डिनेटर शालू कौशिक, मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर का योगदान रहा।