फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children rocked in fun activity

फन एक्टिविटी में बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children rocked in fun activity
फन एक्टिविटी में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। प्राइड किड्स लर्निंग गार्डन स्कूल में शुक्रवार को फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जमकर धमाल मचाया। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। फन एक्टिविटी का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर नीलम तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए फन एक्टिविटी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। स्कूल में लगातार होने वाली पढ़ाई से भी बच्चे बोर हो जाते है। खेलकूद व फन एक्टिविटी से बच्चों का विकास होता है। इस अवसर पर बच्चों ने लेमन रेस, फ्रॉग रेस, कुर्सी रेस, लंगड़ी टांग, रस्साकसी आदि एक्टिविटी में भाग लिया। मेधावी बच्चों को ट्राफी के साथ टॉफी और देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुणा शर्मा, अंजली जैन, मीनाक्षी, जैनब, हबीबा, परी, शुभ, हमजा, वेंदात, अनन्या, अक्षित, संगीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed