फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children, old and young, came forward to help

मदद के लिए आगे आए बच्चे, बूढ़े और जवान

Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Children, old and young, came forward to help
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अमीनगर सराय। जिले में जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। खाना खिलाया जा रहा है। राशन और अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए गए।
विज्ञापन

बड़ौत में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने राहत सामग्री का वितरण किया। भटटा ईट निर्माण समिति के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी बृजपाल सिंह व विक्रम सिंह आर्य का विशेष सहयोग रहा। निकुंज सिंघल आजाद सिंह राठी, विवेक, नंदन, धर्मेंद्र कुमार, रेखा देवी, वैभव कुमार मौजूद रहे। गुराना रोड़ पर प्रमोद मलिक, प्रमोद शर्मा के मकानों पर बनाकर खाना वितरित किया गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह भी जरूरतमंदों को खाना बांटा। हिसावदा गांव के छोटे-छोटे बच्चों आगे आ गए हैं। बच्चों ने आपसी सहयोग से राशि एकत्रित कर शुक्रवार को जरूरतमंद लोगों के लिए रसोई तैयार कर भोजन कराया। खाना वितरण में गांव के निखिल, अश्वनी, प्रिंस, आकाश, तुषार, दीपू, शिवम, उदित, कार्तिक, शिखर, अनुज, गौरव, करण, शक्ति, चिराग, विक्रांत, शुभम, रोबिन, आकाश सैनी, जीतू, अजय, अभि, दीपक व संजू का सहयोग रहा। लायंस क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करने के लिए 450 खाने के पैकेट वितरित किए गए तथा अन्य लोगों को अग्रवाल धर्मशाला में भोजन कराया गया। अभिमन्यु गुप्ता, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, अजय मित्तल, मनोज मित्तल, मूलचंद, गगन गुप्ता, पंकज गुप्ता का सहयोग रहा।

-------------------
मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। चेयरमैन विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी संजय गुप्ता ने नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया। चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि नगर में प्रतिदिन सफाई एवं छिड़काव कराकर नागरिकों को सावधानी बरतने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed