फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children, do not stress about exams, adequate sleep is important

Baghpat News: परीक्षा को लेकर तनाव न लें बच्चे, पर्याप्त नींद जरूरी

Mon, 22 Jan 2024 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Children, do not stress about exams, adequate sleep is important
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है, बच्चे पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में सेहत बिगड़ने का डर है। इसलिए, जरूरी है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। इतना ही नहीं, माता-पिता और अभिभावकों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे भी बच्चों के रहन-सहन और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
परीक्षा के दौरान छात्र अक्सर खाने-पीने से परहेज करने लगते हैं, क्योंकि अधिक खाने से नींद आती है। वहीं एकाग्रता बढ़ाने में आहार की विशेष भूमिका होती है। चिंता-तनाव जैसे विकार दूर रहें, इसके लिए जरूरी है कि आपका आहार सात्विक हो। इसलिए परीक्षा दे रहे बच्चों को सलाद, फल, सब्जियों का सूप, दूध जरूर लेना चाहिए। अगर नॉनवेज लेते हैं तो अंडे और मछली आदि भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


ये बोले चिकित्सक--
आहार की पौष्टिकता के साथ इसके सेवन पर भी ध्यान रखें, रात में जल्दी भोजन करें, क्योंकि शाम के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम होती है। भोजन हल्का करें, भारी आहार आपको सुस्ती बढ़ा देते हैं। ज्यादा सोने या पूरी रात पढ़ाई करने हेतु खुद को रिफ्रेश करने के लिए लगातार चाय- कॉफी का सेवन किया जाता है। तनाव बिल्कुल न लें।- डा़ अजेन्द्र मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों में जुटे छात्रों के लिए बेहतर नींद भी बहुत आवश्यक है, अक्सर बच्चे इसे अनदेखा कर देते हैं। नींद की कमी आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर देती है। हालांकि, पढ़ाई के लिए जागना जरूरी है, लेकिन बच्चों को दिमाग शांत रखने के लिए भी अच्छी नींद की जरूरत होती है। पर्याप्त नींद से बच्चों के दिमागी स्वास्थ्य में सुधार होता है। -डा़ अनिल जैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed