फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister will distribute tablets and smart phones to 11 girl students

Baghpat News: 11 छात्राओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 26 Oct 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will distribute tablets and smart phones to 11 girl students
बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करेंगे। छात्र-छात्राओं को मंच तक लाने और लेकर जाने के लिए विभाग से अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि 26 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाले कार्यक्रम में श्वेता शर्मा, पारुल शर्मा, मोनिका, शैली तोमर, कनक तोमर, कनिका पंवार को टैबलेट और कोमल गुप्ता, शिल्पी, समीक्षा जैन, ऋचा और रिया को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। छात्र-छात्राओं को मंच तक लाने और लेकर जाने की जिम्मेदारी जिला समन्वयक नितिन कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर जसविंद्र सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित कराए जाएंगे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री जिले के पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। लाभार्थियों को विभाग की ओर से पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed