{"_id":"66d23bf22487021843018f44","slug":"chc-and-phc-incharges-were-alerted-regarding-monkeypox-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-117413-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंकीपाॅक्स को लेकर सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंकीपाॅक्स को लेकर सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट किया
Sat, 31 Aug 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। विभाग की ओर से सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों को शरीर में दाग, जलन और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही खसरा होने पर मंकीपॉक्स की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंकी पाॅक्स एक तरह से संक्रमण की बीमारी है। बीमारी हाेेने पर तेज बुखार के अलावा सिरदर्द की भी शिकायत रहती है। मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ दर्द के साथ सूजन के अलावा बीमारी होने पर शरीर पर दाने, फुंसी या छाले दिख सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोगो को बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। सीएमओ डाॅ. तीरथ लाल का कहना है कि अभी मंकीपॉक्स का कोई मरीज नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।