फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary sahab always worked in the interest of farmers

Baghpat News: चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया

Fri, 20 Dec 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary sahab always worked in the interest of farmers
-रालोद नेताओं ने किसानों के साथ संवाद कर सुनीं समस्याएं, 21 को दिल्ली पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद नेताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किसान जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने गांवों में जाकर चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों से संवाद करने के बाद समस्याएं सुनीं।
टीकरी, डौलचा व बागपत के पुराना कस्बा में आयोजित कार्यक्रमों में रालोद जिलाध्यक्ष डॉ़ सुभाष गुर्जर ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और नीतियों के बारे में बताया। कहा कि चौधरी साहब ने किसानों, गरीबों व मजदूरों हित में कार्य किया है, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी साहब कि विचारधारा को गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल ने बताया कि 21 दिसंबर को दिल्ली में किसान ट्रस्ट द्वारा चौधरी चरण सिंह अवार्ड कार्यक्रम किया जाएगा। किसानों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चेयरमैन राजूद्दीन, अनिल आर्य ने गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग होने का संदेश दिया। सभासद मोंटी चौहान, गुलशन यादव, विनोद राठी, ईश्वर सिंह, नंदलाल डोगरा, बृज मोहन शर्मा, राजपाल शर्मा, राकेश मोहन गर्ग, विक्रम यादव, हरी किशन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed