फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Naresh Tikait going to Delhi from Muzaffarnagar and stopped vehicles on Eastern Peripheral Expressway in Baghpat

किसान ट्रैक्टर मार्च: काफिले के साथ रवाना हुए चौधरी नरेश टिकैत, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रोके वाहन, अफसरों से नोकझोंक

Mon, 25 Jan 2021 06:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Naresh Tikait going to Delhi from Muzaffarnagar and stopped vehicles on Eastern Peripheral Expressway in Baghpat
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन रोक दिए और मुजफ्फरनगर से चौधरी नरेश टिकैत रवाना हुए। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक मार्च में शामिल होने के लिए पश्चिमी यूपी के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर रवाना हो रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर से चौधरी नरेश टिकैत काफिले के साथ रवाना हो गए। उधर, बागपत में दिल्ली-सोनीपत-चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ जाने के कारण जाम की स्थिति है। इसी वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा और पंजाब के लिए जा रहे वाहन रोक दिए गए हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के कुंडली स्थित टोल प्लाजा की हरियाणा की ओर जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है। जिस कारण वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई है। वहीं मवी कलां इंटरचेंज पर किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारी किसानों को ईस्टर्न पेरिफेरल से निकलने के लिए कह रहे हैं, लेकिन किसान लोनी से जाने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन


वहीं कुंडली से गाजियाबाद की ओर जाने वाली लाइन अभी तक खुली हुई है। इसी लाइन से ट्रैक्टर भी गुजरेंगे। शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत से ट्रैक्टरों की रवानगी दिल्ली-सहारनपुर होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल से की जाएगी। जिले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: मेरठ से रवाना हुए हजारों किसान, मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद से हजारों किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सिसौली से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी ट्रैक्टर लेकर काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह सिसौली से चलकर बुढ़ाना के पास बायवाला चेक पोस्ट पर पहुंचे। वहां से ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह बड़ौत, बागपत से होकर दिल्ली जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए नायक निशांत शर्मा, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

चौधरी टिकैत ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक दिल्ली में परेड करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार को झुकाने नहीं जा रहे, बल्कि सरकार को यह समझाने जा रहे हैं कि वे किसानों की मांग पूरी करें। इस मुद्दे पर सभी किसान संगठन एकजुट है। उन्होंने किसानों से भी शांतिपूर्वक परेड में शामिल होने का आह्वान किया है। मोरना, पुरकाजी क्षेत्र से भी किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर दिल्ली पहुंच रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed