फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Jayant singh strengthen alliance with Congress, will know problems of villagers before 2024

Mission 2024: लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलेंगे जयंत, कांग्रेस के सहारे गठबंधन मजबूत करने का इशारा

Mon, 22 May 2023 04:11 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 May 2023 04:11 PM IST
सार

चौधरी जयंत सिंह लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को एमएसपी और फसलों के दाम के मुद्दे से जोड़ेंगे तो युवाओं को बेरोजगारी के मुद्दे से प्रभावित करेंगे। वह चौधरी चरण सिंह व अजित सिंह के सहारे किसानों से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस को साथ लेकर गठबंधन को मजबूत करने का भी इशारा किया है।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant singh strengthen alliance with Congress, will know problems of villagers before 2024
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 1500 गांवों में जाकर लोगों की नब्ज टटोलेंगे। जहां किसानों, युवाओं व ग्रामीण क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के सहारे भी भावनात्मक रूप से लोगों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। वह गांवों में जाकर किसानों से एमएसपी और फसलों के दाम समेत अन्य मुद्दों को उठाएंगे तो युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा भी अहम होगा।
विज्ञापन

 

Chaudhary Jayant singh strengthen alliance with Congress, will know problems of villagers before 2024
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
चौधरी जयंत सिंह कहते है कि गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का तभी पता चलेगा, जब नेता गांवों की तरफ निकलेंगे। लखनऊ और दिल्ली में बैठकर गांव में रहने वाले किसान, मजदूर, युवा की समस्या को नहीं समझा जा सकता है और उसका निदान भी नहीं हो सकता है। 

कांग्रेस का साथ लेकर गठबंधन मजबूत करने की तैयारी
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने यह भी संकेत दिया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ लेकर गठबंधन को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन कामयाब रहा और अयोध्या जैसी जगह पर गठबंधन को जीत मिली।
 

Chaudhary Jayant singh strengthen alliance with Congress, will know problems of villagers before 2024
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
जयंत ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस अच्छे विपक्ष की भूमिका निभा रही है और यह विचार किया जा रहा है कि विपक्ष से सरकार में कैसे आए। वह कर्नाटक में शपथ ग्रहण में जा रहे है और इसलिए ही 20 मई के कार्यक्रम रद्द किए गए है। कहा कि समय बताएगाा कि भविष्य में क्या गठबंधन बनेगा, लेकिन यह जरूर है कि गठबंधन का दायरा जरूर बढ़ेगा।

किसने बना दिया इनको बाबा
बागेश्वर धाम सरकार पर चौधरी जयंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के बदतमीज लोग है। पता नहीं इनको किसने बाबा बना दिया। वह ऐसा है कि बदतमीजी की बात बोलकर मैं भी चर्चा में आ जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed