फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaos on the national highway, vehicles parked at the toll plaza and fireworks set off.

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर हुड़दंग, टोल प्लाजा पर गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी की

Sat, 17 Jan 2026 02:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chaos on the national highway, vehicles parked at the toll plaza and fireworks set off.
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर गाड़ियों में सवार युवकों ने हुडदंग मचाया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में टोल प्लाजा के सामने गड़ियां खड़ी कर युवा आतिशबाजी कर जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसमें 10-12 युवक दो लग्जरी गाड़िया खड़ी कर आतिशबाजी कर रहे हैं। 55 सेकेंड की वीडियो में युवक केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद अपनी गाड़ियों में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस भी कर रहे हैं। युवाओं की आतिशबाजी और जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसमें कुछ लोग कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। इसमें सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पहली है। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखते ही युवक अपनी गाड़ियां लेकर वहां से भाग गए। टोल प्लाजा के बाहर गाड़ियां खड़ी करना गलत है। इसके लिए नंबरों के आधार पर गाड़ियों के अवैध पार्किंग का चालान काट दिया गया था। अब इसमें जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed