फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrations were held as soon as Shri Krishna was born, bells rang in temples and aarti was performed

Baghpat News: श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मनाई खुशियां, मंदिरों में बजे घंटे व आरती हुई

Tue, 27 Aug 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Celebrations were held as soon as Shri Krishna was born, bells rang in temples and aarti was performed
बागपत। जिलेभर में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया। श्रीकृष्ण का रात में जन्म होते ही खुशियां मनाई गईं तो मंदिरों में घंटे बजने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का पालना झुलाया। वहीं, भगवान के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन और मंगल आरती के बाद चरणामृत का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर के जानकीदास मंदिर, पक्काघाट मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड मंदिर, चमरावल रोड मंदिर, लंगड़े की बगीची के अलावा देहात क्षेत्र में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। इन सभी मंदिरों में दिनभर भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन कार्यक्रम चलते रहे। घरों में लड्डू गोपाल को सुबह में स्नान कराकर नए परिधान पहनाए और पूजा-अर्चना की। रात्रि में मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
विज्ञापन

----
इस बार जन्माष्टमी पर रहा शुभ योग
जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी पर 30 साल बाद शनिदेव के स्वराशि और मूल त्रिकोण में होने के कारण शुभ योग बने हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ लग्न में मध्य रात्रि में हुआ था। सोमवार को शाम तीन बजकर 54 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र शुरू हो गया था। जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाकर भगवान का पालना लगाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान को पालना झुलाया। रात में मंदिर में कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया गया। रात 11 बजकर 10 मिनट पर चंद्रमा का उदय होने पर भगवान का जन्म होते ही मंदिर में घंटे और घड़ियाल बजाकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने उड़ाई पतंग
फोटो नंबर 26केएआर 1,ए
खेकड़ा। जन्माष्टमी पर्व पर कस्बे और देहात के मंदिरों को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों मेंं पहुंचकर पूजा की। दिन में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। रात में मंदिरों में कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया और चंद्रमा का उदय होने पर आरती हुई।


---
गौ पूजन कर मनाई जन्माष्टमी
दाहा। नगर पंचायत टीकरी में सोमवार को जन्माष्टमी के त्योहार पर कान्हा गौशाला में गौ पूजन किया गया। पंडित राजीव शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके उपरांत चेयरपर्सन संगीता पंवार ने गाय को गुड खिलाकर वहां पेयजल, चारा और सफाई व्यवस्था देखी। इस मौके पर उपेंद्र राठी, एडवोकेट रामकुमार राठी, संजीव राठी, विनोद कुमार, डॉ जितेंद्र राठी, अंकित राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed