फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebration at the birth of Lord Jesus Christ

प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर उल्लास

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Celebration at the birth of Lord Jesus Christ
श्रद्धालुओं ने चर्च में विशेष प्रार्थना कर देश में अमन, चैन, शांति की कामना की
विज्ञापन

बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर एक दूसरे को उपहार बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/बड़ौत। जिले भर के गिरजाघरों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु का प्रेम, क्षमा, शांति और सेवा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने चर्च में विशेष प्रार्थना कर देश में अमन, चैन, शांति की कामना की। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर एक दूसरे को उपहार बांटे।
खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर स्थित सेंट पीटर्स चर्च में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पादरी प्रेमदयाल मसीह ने प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना से किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह स्वयं परमेश्वर थे। वह मानव जाति के पाप का बोझ उठाने और मनुष्यों को पापों से छुटकारा दिलाने के लिए पृथ्वी पर आए थे। जो मनुष्य प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलता है, उसका सदैव कल्याण होता है। श्रद्धालुओं ने चर्च में विशेष प्रार्थना कर देश में अमन, चैन, शांति की कामना की। फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चों और महिलाओं ने गीतों से प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस मौके पर चर्च कार्यकारिणी के कर्नल सिंह, सतपाल सिंह, जगमोहन, अमित कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, वीरेंद्र, बबलू, बिजेंद्र, सुशील कुमार, सुदेश, राजीव, शिवकुमार, गीता, सरिता, पूनम सिंह, लक्ष्मी, सोनिया, आरुषि, सरबजीत, रेखा, सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में कोताना रोड घास मंडी स्थित बेपिस्ट चर्च और कोताना रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। पास्टर क्लाइमेट पोल ने प्रभु यीशु के जन्म के विषय में बताया गया। इस अवसर पर सुशील, याकूब, निर्मल पोल, प्रदीप, अंकुर दास, निम्मी, उषा आदि का सहयोग रहा। सेंट थॉमस चर्च में भी विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों ने की मस्ती
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। क्रिसमस पर्व पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बच्चों ने नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों को टॉफियां वितरित की गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा, निदेशक एमएस हुड्डा, प्रमोद पंवार, रविंद्र पुनिया, रोहित, प्रिया जैन, उदित सैनी, दीक्षा वशिष्ठ, अवध कुमार, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, बड़ौत रोड स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में सिस्टर संजिदा के निर्देशन में प्रार्थना सभा हुई। बड़ौत के सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर चारु जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। खेकड़ा के विद्या भवन पब्लिक स्कूल में सेंटा क्लॉज बनकर आए बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की।

हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस
चांदीनगर। रटौल व ललियाना स्कूल में शनिवार के क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। पादरी और फादर ने रात में विशेष पूजा और प्रार्थना संपन्न कराई। पूजन के उपरांत प्रसाद, केक, मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर पीटर प्रकाश, जेम्स, सिस्टर मैरी, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed