फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE: Examinations of main subjects started

सीबीएसई : शुरू हुईं मुख्य विषयों की परीक्षाएं

Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Examinations of main subjects started
बड़ौत। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार से सीबीएसई 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हुईं। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया।
विज्ञापन

वैसे तो 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं। जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 16 केंद्र बनाए हैं। हाईस्कूल में कुल 4960 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 3837 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस बार सीबीएसई परीक्षा में कुल 8797 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी का पेपर हुआ।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम 2023 के अनुसार, अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव दोनों परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई अंग्रेजी कोर प्रश्नपत्र में तीन खंड शामिल होंगे-रीडिंग, राइटिंग और लिटरेचर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में अनसीन पैसेज, बहुविकल्पीय प्रश्न, वर्णनात्मक उत्तर आधारित प्रश्न और अन्य प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को पढ़ने का 15 मिनट का समय दिया हुआ है। सीबीएसई कक्षा 10 की अंग्रेजी की परीक्षा 27 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed