{"_id":"5f4fe3548ebc3e54ca5eb316","slug":"case-filed-against-two-including-teacher-baghpat-news-mrt499243988","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापिका समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला, सीओ सिटी करेंगे जांच
छात्रों के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा कर सख्त कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर स्थित एक पब्लिक स्कूल में दो छात्रों की पिटाई के मामले में अध्यापिका समेत दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एक छात्र के चाचा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी ओमपाल सिंह को सौंपी गई है। उधर, छात्रों के परिजनों ने बुधवार को कोतवाली में हंगामा कर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
मंगलवार को वायरल हुई विडियो के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बुधवार को सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे पीड़ित छात्रों के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान अभिभावकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। अभिभावकों का कहना था कि छात्रों की पिटाई की विडियो स्कूल प्रबंधक के बेटे ने बनाकर वायरल की है। इसकी पुलिस ने मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी स्कूल संचालक के बेटे व अध्यापिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावक एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अध्यापिका व प्रबंधक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लूट के आरोपी सिपाही को किया निलंबित
बागपत। पुलिस लाइन में तैनात लूट के आरोपी एक सिपाही को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है 17 अगस्त को कार लूट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में बागपत पुलिस लाइन में तैनात था। एसपी कार्यालय के अनुसार वह 17 अगस्त से ही ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। इस मामले को लेकर एसपी के पीआरओ ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों से जानकारी भी ली है।