बागपत: सात साल की बच्ची की हत्या के मामले में दंपति के खिलाफ मुकदमा, ग्रामीणों को शव के अंतिम संस्कार से इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलोचपुरा गांव निवासी कालूराम की सात वर्षीय पोती शनिवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गई। रात करीब साढ़े दस बजे ईंख के खेत में शव पड़ा मिला। शरीर पर घाव थे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीडि़त पक्ष की ओर से पड़ोस के दंपति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
उधर, सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। जिससे पुलिस में हडक़ंप मच गया। परिजनों ने डॉग स्कवायड बुलाने की मांग रखी। डॉग स्कवायड टीम पहुंची, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को मनाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार पर सहमति बनीं।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव निवासी सात साल की बच्ची शनिवार की शाम खेलते वक्त लापता हो गई। पहले परिजन समझते रहे कि पड़ोसी के घर टीवी देखने गई है। मगर, कई घंटे बाद भी मासूम नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई।
देर रात ग्रामीणों को गांव के निकट ही ईख के खेत में पत्ती में दबा शव पड़ा मिला। शरीर पर घाव मिले हैं। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़े जाने और वारदात के खुलासे की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/