{"_id":"6421e88fa5ea65fdc3057934","slug":"case-against-two-people-who-occupied-shops-baghpat-news-c-14-1-170794-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकानों पर कब्जा करने वाले दो लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकानों पर कब्जा करने वाले दो लोगों पर मुकदमा
Tue, 28 Mar 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत सब्जी मंउी में सोमवार को बंद की गई दुकान
बागपत। शहर की सब्जी मंडी में नगर पालिका का ताला तोडक़र दुकानों पर कब्जा करने का मामला सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी।
सब्जी मंडी में दो दुकानों को अवैध रूप से बनाने का मामला सामने आने पर बीस दिन पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा, भवन निरीक्षक शीतल समेत अन्य अपने साथ जेसीबी लेकर दुकानों को तोड़ने पहुंचे थे। जहां उन दुकानों पर कब्जा करने वालों ने कागज दिखाए, जिन पर केवल पूर्व चेयरमैन के हस्ताक्षर थे। तब वहां हंगामा करते हुए जल्द ही दुकानों से संबंधित नगर पालिका के कागज जमा कराने की बात कही थी। जिसके बाद दुकानों पर ताला लगाकर टीम वापस लौट गई थी। उन दुकानों का ताला तोड़कर उन पर कब्जा कर लिया गया। जबकि उन दुकानों से संबंधित कोई कागज भी जमा नहीं कराए गए हैं।
यह मामला जिलाधिकारी राजकमल यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसपर अधिशासी अधिकारी ने जांच के बाद दुकानों पर कब्जा करने वाले नदीम समेत दो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।