फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   case against four including bjp leader

Baghpat News: भाजपा नेता समेत चार पर केस

Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
case against four including bjp leader
बागपत। शव लेकर भाजपा के जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय के घर शव लेकर पहुंचे लोगों पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने भाजपा के जिलामंत्री और उसके दो बेटों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर के देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले सोनू ने बताया कि उन्होंने भाजपा के जिलामंत्री सतपाल उपाध्याय के पास कमेटी डालकर रुपये इकट्ठे किए थे। आठ लाख रुपये इकट्ठा होने के बाद उन्होंने बहन की शादी के लिए भाजपा नेता से रुपये मांगे तो उसने रुपये नहीं दिए। कुछ समय पहले उसके पिता बीमार हो गए। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्होंने भाजपा नेता से उपचार कराने के लिए रुपये मांगे, लेकिन भाजपा नेता ने रुपये नहीं लौटाए। मंगलवार शाम उसके पिता की मौत हो गई। वह अपने परिवार वालों के साथ पिता का शव लेकर रुपये मांगने भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचा तो भाजपा नेता और उसके परिजनों ने छत से पथराव कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद शव लेकर परिजन भाजपा नेता के घर के बाहर धरना देकर बैठ गए।
जहां करीब दो घंटे तक धरना देकर बैठे रहे। एसपी के आश्वासन पर देर रात धरना समाप्त किया गया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने भाजपा के जिलामंत्री सतपाल उपाध्याय, उसकी पत्नी कृष्णा, बेटे नीरज और विशाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed