फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car driver kidnapped from outside bank and beaten up

Baghpat News: बैंक के बाहर से कार चालक का अपहरण का पीटा

Sat, 07 Jun 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Car driver kidnapped from outside bank and beaten up
रटौल। विनयपुर गांव के गेट पर स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए कार चालक साकिर निवासी रटौल का हथियारों के बल पर कार सवार छह बदमाशों ने अपहरण कर पिटाई की। चार घंटे बाद साकिर घायल अवस्था में हाथ पैर बंधा हुआ ईपीई किनारे एक खेत में मिला, जिसका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

रटौल कस्बा निवासी साकिर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने रिश्तेदार की गाड़ी लेकर विनयपुर गांव के कैनरा बैक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। बताया कि साकिर गाड़ी खड़ी कर नीचे उतरा तो एक अन्य गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से उतरे पांच-छह युवकों ने हथियारों के बल पर साकिर का अपहरण कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। तभी साकिर ने फोन से परिजनों को अपहरण होने की सूचना दे दी। उधर, बदमाश अपहृत साकिर को लेकर जंगल की तरफ भाग गए। कार चालक के अपहरण का पता चलते ही खेकड़ा और चांदीनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। करीब चार घंटे बाद साकिर घायल अवस्था में ईपीई किनारे स्थित शेखपुरी के जंगल में सोहनपाल के खेत में हाथपैर बंधा हुआ मिला। पुलिस ने खेकड़ा सीएचसी में घायल का उपचार कराकर पूछताछ की। पूछताछ में साकिर ने छह साल पहले हुए झगड़े को लेकर अपहरण करने की जानकारी दी। साकिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन

----
साकिर बोला, मार देते मुझे
पुलिस की पूछताछ में घायल साकिर ने पूरे मामले के बारे में बताया। साकिर ने बताया कि बदमाश जब उसे गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे तो रास्ते में पुलिसकर्मी चेकिंग करते हुए मिले। इस पर बदमाशों ने गाड़ी दूसरे रास्ते पर घुमा दी। पुलिस के डर से बदमाश उसके हाथपैर बांधकर जंगल में फेंककर भाग गए। पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो बदमाश उसे मार देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया गया है। पुराने झगड़े को लेकर उसके साथ घटना की गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed