फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car accident on Delhi Saharanpur highway in Baghpat and one youth died

UP: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, हरिद्वार घूमने के बाद वापस लौट रहे थे दोनों दोस्त

Tue, 24 Oct 2023 06:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Oct 2023 06:24 PM IST
सार

Accident in Baghpat : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों दोस्त हरिद्वार घूमने के बाद वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
Car accident on Delhi Saharanpur highway in Baghpat and one youth died
बागपत में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बागपत जनपद के रमाला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के समीप एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टोल कर्मियों ने घायल का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जनपद के टिकोला गांव का रहने वाला जुगविंद्र अपने दोस्त के साथ हरिद्वार घूमने गया था। बताया कि सोमवार रात वापस लौटते समय जैसे ही दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें कार में सवार जुगविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद टोलकर्मी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को किसी तरह कार से निकाला और बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। जानकारी होने पर घायल युवक के परिवार वाले सीएचसी पहुंचे और उसे लेकर सोनीपत चले गये।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed