फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Canter truck collision, one dead

ट्रक और कैंटर में टक्कर, एक की मौत

Sun, 07 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Canter truck collision, one dead
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में बागपत-मेरठ मार्ग पर शनिवार सुबह ट्रक और कैंटर की भिड़त हो गई। हादसे में कैंटर के चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान कैंटर की चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी के प्रेमनगर निवासी अनीश (40) और इकराम नगर निवासी आदिल शनिवार की सुबह कैंटर में लोहे की स्क्रैप भरकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। साढ़े सात बजे टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके कैंटर में जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे चालक अनीश गंभीर रुप से घायल हो गया। आदि को भी चोटें आई। लोगों ने अनीश को किसी तरह कैंटर से निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान कैंटर की चपेट में एक कार भी आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग सकुशल है। घटना से मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि ट्रक के आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ कैंटर चालक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिवार में मचा कोहराम ः बागपत। अनीश के छोटे-छोटे दो बेटे हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कहना है कि अनीश की जान ट्रक चालक की लापरवाही से गई है। दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मारी, हंगामा ः बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित क्रिस्तु ज्योति कॉवेंट हाईस्कूल के पास दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed