फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidate and supporters sued for violation of code of conduct

प्रत्याशी और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Candidate and supporters sued for violation of code of conduct
खेकड़ा। पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में क्षेत्र के गांव गोठरा, डगरपुर और घिटोरा के प्रधान पद के उम्मीदवारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमों में उनके परिजन और 200 से अधिक उनके समर्थकों को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव डगरपुर के रोहित और शेखर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। दोनों ने ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करके रैली निकाली। मतदाताओं को लुभाने के लिए फल बांटे। रोहित व उसके 40 समर्थक, शेखर व उसके 25 समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गांव घिटोरा में प्रधान पद प्रत्याशी अमृता उसके पति हरिकिशन और ससुर करतार सिंह समेत करीब 200 समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव गोठरा निवासी ग्राम प्रधान प्रत्याशी अमित ने भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रैली निकाली। इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed