फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to organize for the upliftment of society

समाज के उत्थान के लिए संगठित होने का आह्वान

Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Call to organize for the upliftment of society
रटौल गांव में बैठक करते सैनी समाज के लोग - फोटो : BAGHPAT
रटौल में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक में समाज के उत्थान के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया। एडवोकेट अशोक सैनी ने कहा कि सैनी समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है। समाज के हित के लिए कोई सरकार काम नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के हित के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सैनी समाज की अनदेखी की जा रही है। समाज को संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। रटौल में लोनी-ढिकौली मार्ग पर जलभराव को लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई हादसा होता है तो सभी लोग उसके साथ रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता चौधरी रोहताश व संचालन एडवोकेट अशोक सैनी ने किया। बैठक में सभी को इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक बूस्टर भी वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. नरेश सैनी, धर्म सिंह सैनी, गोपीचंद, सचिन, प्रवेश सैनी, राहुल, धर्मपाल सैनी, सुंदर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed