फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call it a crumbling road, not the Pandav road

पांडव मार्ग नहीं खस्ताहाल मार्ग कहिए

Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Call it a crumbling road, not the Pandav road
जर्जर पांडव मार्ग - फोटो : BAGHPAT
900 मीटर लंबा यह मार्ग पुराने कस्बे को नए शहर से जोड़ता है, जिसमें गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

20 हजार लोग परेशान इस मार्ग के जर्जर होने से कई कॉलोनियों और मोहल्लों के
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नए शहर और पुराने कस्बे को जोड़ने वाले मुख्य पांडव मार्ग की हालत जर्जर हो गई हैं। इससे बाजार में आने वाले पुराने कस्बे सहित देशराज मोहल्ला, केतीपुरा, कुरैशीयान, बड़ा बाजार सहित कई कालोनियों और मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। लोग लगातार इस जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बाजार और पुराने कस्बे को जोड़ने वाले करीब करीब 900 मीटर लंबे पांडव मार्ग से रोजाना शहर के अधिकांश लोग आवागमन करते है। वर्तमान में इसकी हालत काफी खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। कुछ जगहों पर सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी है। वाहन चालक भी सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल से अधिक समय से यह मार्ग जर्जर हालत में है। नगर पालिका के अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पांडव मार्ग पर जाने का मन नहीं करता
घर से निकलते ही पांडव मार्ग पर आवागमन करना पड़ता है, लेकिन जर्जर हालत के कारण उस ओर जाने का मन नहीं करता। कई बार गलियों से होकर दूसरी जगह जाना पड़ता है। - इरफान बेग
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पांडव मार्ग की हालत इतनी खराब है कि वाहनों में भी आवाज आने लगती है। गड्ढे अधिक होने से समस्या ज्यादा होती है। इस सड़क का जल्द निर्माण कराकर शहरवासियों की समस्या का समाधान कराया जाए। जहूर हसन
--------
नगर पालिका को शहर के लोगों की समस्या का समाधान समय से कराना चाहिए। एक साल से शहर के लोग जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर है। पांडव मार्ग पूरी तरह जर्जर होने के कारण दिल्ली रोड से घूमकर जाना पड़ता है। भूदत्त चौहान
जर्जर सड़क पर पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। पांडव मार्ग शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला मार्ग है। नगर पालिका को गंभीरता दिखाकर इस मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाए, जिससे आवागमन करने वालों को सुविधा मिल सके। राकेश चौहान।

शहरवासियों की समस्या और पांडव मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए निर्माण कराने के लिए इस्टीमेट बना लिया गया है। इस पर करीब 70 लाख रुपये खर्च कर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। - ललित आर्य ईओ नगर पालिका बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed