फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cadets were motivated to build their careers.Cadets were motivated to build their careers.

Baghpat News: कैडेट्स को कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया

Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cadets were motivated to build their careers.Cadets were motivated to build their careers.
-फील्ड क्राफ्ट के बारे में भी दी गई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। 74वीं एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में किया गया। शिविर में कैडेट्स को भविष्य में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।


अधिकारियों ने कैडेट्स को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करने की शिक्षा दी। उन्हें अपने कॅरिअर के प्रति विशेष ध्यान देने और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न योगासन भी कराए गए। शरीर को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रतिदिन सुबह योग करने पर विशेष जोर दिया गया। कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट और मानचित्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करने हेतु फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार, सूबेदार बलकार सिंह और सूबेदार मेजर दर्शन सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed