फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Businessmen met NHAI officials, sought relief

400 विद्यालयों में बनेंगे न्यूट्रिशियन किचन गार्डन

Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Businessmen met NHAI officials, sought relief
शासन ने जमीन चिह्नित कर दिए कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

किचन गार्डन के लिए प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये का बजट मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 338 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न्यूट्रिशियन किचन गार्डन बनाए जाएंगे। शासन ने शिक्षा विभाग को किचन गार्डन का निर्माण करने के लिए जमीन चिह्नित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। विद्यालयों में बनाए जाने वाले किचन गार्डन के लिए प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये का बजट प्रदान किया जाएगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को साप्ताहिक मेन्यू के आधार पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बच्चों को मध्याह्न भोजन में हरी सब्जी उपलब्ध कराने के लिए जिले के 338 परिषदीय विद्यालयों के परिसरों में न्यूट्रिशियन किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। किचन गार्डन के रख-रखाव के लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। बताया कि विद्यालय परिसर में जमीन के अभाव में मनरेगा, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत सामुदायिक अथवा व्यक्तिगत भूमि पर किचन गार्डन बनाने की अनुमति प्रदान की गई है। शासन ने किचन गार्डन के निर्माण के लिए प्रधानाचार्यों एवं प्रभारी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

न्यूट्रीशियन किचन गार्डन के निर्माण के लिए विद्यालय, आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायत की भूमि को प्राथमिक दी जाएगी। इन स्थानों में भूमि के अभाव में गार्डन के लिए अन्य भूमि का चयन किया जाएगा। - राजीव रंजन मिश्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed