फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Businessman dies from Corona, seven new cases

कोरोना से कारोबारी की मौत, सात नए मामले

Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies from Corona, seven new cases
जिले में संक्रमितों की संख्या 1238 हुई
विज्ञापन

डीएम ने फोन से जाना मरीजों का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डीएम गौतम ने बताया कि मंगलवार को 1494 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खेकड़ा के एक हैंडलूम कारोबारी की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 1238 हो गई है।

मंगलवार को कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हुई बैठक में डीएम ने एल-2 अस्पताल में भर्ती सचिन, रमेश, प्रदीप, चंचल, कोमल आदि मरीजों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। उन्होंन मरीजों से चिकित्सकों के आने की जानकारी ली। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कंटेनमेंट क्षेत्र में सैनिटाइज, संदिग्ध मरीजों को चिह्नित करने तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अभिराम त्रिवेद्धी, डीडीओ हुबलाल, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत रहे। उधर, खेकड़ा नगर निवासी एक कारोबारी की मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी के मुताबिक नगर निवासी एक हैंडलूम कारोबारी को करीब तीन सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमण हो गया था। परिजनों ने तभी उनको नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया था। संक्रमण उनके फेफड़ों तक फैल गया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed