फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses will be increased on Kanpur and Agra routes before Diwali.

Baghpat News: दीपावली से पहले कानपुर व आगरा रूट पर बढ़ाई जाएंगी बसें

Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Buses will be increased on Kanpur and Agra routes before Diwali.
- बसों के बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दीपावली से पहले परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बड़ौत से कानपुर व आगरा रूट पर दो बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनके बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
डिपो से कानपुर व आगरा रूट पर तीन-तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो से बस निकलने के बाद यात्रियों को मेरठ या दिल्ली जाकर रूट की बस पकड़नी पड़ती है। इसमें यात्रियों का समय व पैसा अधिक खर्च होता है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए परिवहन अधिकारियों ने दीपावली पर्व से पहले दोनों रूट पर एक-एक बस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनके बढ़ने के बाद यात्रियों की इधर-उधर से बस पकड़ने की भागदौड़ कम होगी। वहीं डिपो के अधिकारी कई रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं। इससे भी यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

---
वर्जन--
यात्रियों की समस्या को देखते हुए दीपावली से पहले कानपुर व आगरा रूट पर एक-एक बस को बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।-प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed