फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses not increased on Baraut to Aminagar Sarai route, passengers upset

Baghpat News: बड़ौत से अमीनगर सराय मार्ग पर नहीं बढ़ाई बस, यात्री परेशान

Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Buses not increased on Baraut to Aminagar Sarai route, passengers upset
बड़ौत। बड़ौत से अमीनगर सराय मार्ग पर बस नहीं बढ़ाने के कारण 10 गांव के लोगों को आवागन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन



बड़ौत से अमीनगर सराय मार्ग पर अभी तक दो बसों का संचालन किया जा रहा हैं। बसों की कमी से लोगाें को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग पिछले कई माह से परिवहन अधिकारियों से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मगर, आज तक बस नहीं बढ़ाई गई। इसके कारण मार्ग से जुड़े गुराना, पुट्ठी, धनौरा, बड़ावद, हिलवाड़ी, बिजवाड़ा, कमाला समेत 10 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन




---



मार्ग पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा था। बसे बढ़ने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। - सुधीर
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवहन अधिकारियों से पिछले कई माह से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। मगर, समाधान नहीं किया जा रहा है। घंटों तक बस स्टैंडों पर बस आने के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है। - वासु




वर्जन -



मार्ग पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। बस बढ़ाने की संभावना हुई तो पहले सर्वे किया जाएगा। - प्रमाेद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed