फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bus service

बड़ौत डिपो की बसें शाम के समय नहीं दे रहीं हैं सेवाएं

Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
bus service
बड़ौत डिपो की बसें शाम के समय नहीं दे रही हैं सेवा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। यदि आपको शाम के समय बड़ौत से दिल्ली जाना है तो रहने दें, क्योंकि शाम होते ही बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों के पहिया थम जाते हैं। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से दिल्ली जाना पड़ता है या फिर किसी से लिफ्ट लेनी पड़ती है। ऐसा नहीं है कि विभागीय अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी होते हुए भी कार्रवाई करने के बजाए डिपो के अफसर चुप्पी साधे हैं। इससे यात्रियों में रोडवेज के प्रति आक्रोश पनप रहा है और वे रोडवेज के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।

विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 71 निगम की व 48 बसें अनुबंधित हैं, लेकिन अधिकांश बसों की सेवा आपको केवल दिन के समय ही मिल सकती है, क्योंकि शाम होते ही चालक व परिचालक बसों के पहिया थम देते हैं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होती है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं, लेकिन शाम के समय उन्हें रोडवेज के अफसरों की मनमानी के चलते परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है। असारा गांव निवासी आरिफ मलिक के अनुसार किसी न किसी काम से 10 या 15 दिन में एक बार दिल्ली जाना पड़ता है। उनके अनुसार उन्हें पिछले दो साल से दिल्ली जाने वाले बसें शाम को नहीं मिली है। रोडवेज बस स्टैंड से या तो वे लिफ्ट लेकर पहुंचे हैं या फिर अपने निजी वाहन से। सुनील व अमित के अनुसार विभागीय अफसर परिचालन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बागपत से दिल्ली के इतने नजदीक होने के बाद भी शाम को दिल्ली की ओर बस सेवाएं बंद कर दी जाती है। भला हो सहारनपुर व लोनी डिपो के अफसरों का कि उनकी एक या दो बस शाम को मिल जाती है। बड़ौत डिपो की सेवाएं रद हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं। उधर, एआरएम योगेंद्र पाल का कहना है कि यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही इस रूट पर दिल्ली की ओर जाने वाली बसों चलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed