फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus fares became expensive if the route changed

रूट बदले तो मंहगा हो गया बसों का किराया

Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bus fares became expensive if the route changed
रूट बदले तो मंहगा हो गया बसों का किराया
विज्ञापन

बड़ौत। कांवड़ यात्रा के चलते नगर के मुख्य मार्गों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में बड़ौत-मुजफ्फरनगर से रुड़की होते हुए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के सामने दोहरी दिक्कतें उत्पन्न हो गईं हैं, एक तो यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा है, उस पर समय भी अधिक लग रहा है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात मार्ग में बदलाव किया है। कांवड़ियों के लिए सुविधा तो हो गई, लेकिन इससे यात्रियों की न सिर्फ मुश्किलें बढ़ गईं, बल्कि उनकी जेब पर भी बोझ पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर सहित अन्य कांवड़ मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। बड़ौत डिपो की बसें बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग की बजाएं बिनौली-सरधना-दौराला, जानसठ, मसूरी, बिजनौर होते हुए हरिद्वार जा रहीं हैं। जिससे बड़ौत से हरिद्वार की दूरी लगभग 100 किमी बढ़ गई है, ऐसे में यात्रियों का अधिक समय के साथ किराया भी अधिक लग रहा है।
विज्ञापन

- 180 की बजाय देना पड़ रहा है 280 रुपये किराया
- यात्री धीरज कहना है कि हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था, इस दौरान परिचालक ने मूल किराए 180 की बजाय 280 रुपये किराया देना पड़ रहा है। बताया कि कांवड यात्रा तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यात्री कमल ने बताया कि बड़ौत से हरिद्वार जाने के लिए चार से साढ़े चार घंटे का समय लगता था, लेकिन अब छह घंटे से अधिक समय लग रहा है और परिचालक भी अधिक किराया वसूल रहा है।

ये बोले बस स्टेशन प्रभारी-------
बस स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, अब यात्रियों के लिए बिनौली, सरधना, दौराला, जानसठ, मंसूरी, बिजनौर आदि जगहों से होते हुए हरिद्वार तक बसें जा रहीं हैं। इसलिए किराया भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed