{"_id":"6af83d377136770a1501fefb","slug":"bus-catches-fire-due-to-short-circuit-on-baraut-railway-road-firefighters-douse-flames-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बड़ौत में रेलवे रोड पर खड़ी बस बनी आग का गोला, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बड़ौत में रेलवे रोड पर खड़ी बस बनी आग का गोला, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Sat, 14 Nov 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:45 PM IST
सार
बागपत के बड़ौत में रेलवे रोड पर खड़ी बस में वायरिंग के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत नगर के रेलवे रोड पर शुक्रवार रात खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। बस से उठती लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बस मालिक कृष्णपाल ने बताया कि उनकी बस मलकपुर मिल में कर्मचारियों को लाने और उन्हें घर छोड़ने के काम में लगी हुई थी। शुक्रवार रात बस रेलवे रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और बस में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण पूरी बस लपटों में घिर गई।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
बस में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान बस में यात्री सवार नहीं थे। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस में आग लगने के समय यदि यात्री मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
