{"_id":"65ae5c611f2f612d3b090d36","slug":"buffalo-strayed-during-procession-many-devotees-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-9243-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शोभायात्रा में भैंसा बिदका, कई श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शोभायात्रा में भैंसा बिदका, कई श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
फोटो नौ
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ी गांव में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान एक किसान का भैंसा बिदक गया। इसकी चपेट में आने से श्रद्धालुओं समेत कई घायल हो गए। दो श्रद्धालुओं का सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया।
पलड़ी गांव में सोमवार को प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें डीजे, बैंडबाजे और झांकियां शामिल थीं। किसान हरिकिशन अपना भैंसा-बुग्गी लेकर खेत से लौट रहा था। शोभायात्रा के नजदीक पहुंचते ही भैंसा बिदक गया और वह दौड़ पड़ा। इसकी चपेट में आने से किसान हरि किशन, मुन्नी और कई महिला श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल मुन्नी और हरिकिशन का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, भैंसा बुग्गी की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं ने गांव के ही चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी कराई जा रही है।