फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bring anti-people policies of BJP to the people: Surendra

भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये- सुरेंद्र पंवार

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bring anti-people policies of BJP to the people: Surendra
भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लोगाें तक पहुंचाएं : सुरेंद्र
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नेहरू रोड पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा कि अब नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिल्लू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किए जाएंगे। सपा के राज में जो जनहित में कार्य किए गए उनको जनता को समझाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में संदीप भारद्वाज, ब्रजपाल अमीन, अशोक तोमर, सहदेव, नरेंद्र चौधरी, अमित लौहड्डा, सतीश वाल्मिीकी, विवेक शर्मा, संजीव पंवार, मैनपाल कश्यप, राजू प्रजापति, अशोक कश्यप, तहसीम खान, कय्यूम सिद्दकी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed