{"_id":"638b9eff5873137da6542e8d","slug":"bond-banned-for-body-elections-kahkra-news-mrt6162750187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निकाय चुनाव को लेकर 5-5 लाख के मुचलका पाबंद किए जाने के विरोध में युवको ने तहसील में हंगामा प्रदर्शन कर मुचलके वापस कराए जाने की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निकाय चुनाव को लेकर 5-5 लाख के मुचलका पाबंद किए जाने के विरोध में युवको ने तहसील में हंगामा प्रदर्शन कर मुचलके वापस कराए जाने की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने तहसील में हंगामा प्रदर्शन कर मुचलके वापस कराए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। निकाय चुनाव के चलते पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके किए जाने के विरोध में खेकड़ा के विभिन्न युवकों ने तहसील में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम से मुचलके वापस कराए जाने और शरारती तत्वों के ही मुचलके किए जाने की मांग की।
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन जिला बदर और मुचलका पाबंद की कार्रवाई में जुटा है। मुचलका राशि पांच लाख रुपये रखी गई है। पुलिस ने खेकड़ा में भी सैकड़ों लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इसके विरोध में शनिवार को विजयनगर के युवक इकट्ठा होकर तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर बताया कि वे शांतिप्रिय लोग हैं। दिनभर अपने कामकाज में जुटे रहते हैं। किसी भी चुनाव में उनके मोहल्ले में कोई झगड़ा नहीं हुआ है। इसके बावजूद उनके पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके कर शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने एसडीएम से उनके खिलाफ की गई मुचलका पाबंदी की कार्रवाई को निरस्त कराने और शरारती तत्वों के खिलाफ मुचलका पाबंदी कराने की मांग की है। एसडीएम अपूर्वा यादव ने उन्हें मामले की जांच कराकर मुचलके निरस्त किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, राहुल, आशीष कुमार, रंजन, अश्विनी, नितिन, शिवम, आकाश, गुलवीर आदि शामिल मौजूद रहे।