संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारत एकेडमी टटीरी की ओर से कस्बे में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बॉबी वारियर्स टीम विजय रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
भारत एकेडमी के संचालक मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी राजीव शर्मा व ब्रजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। तीन टीमें पहले ही राउंड में बाहर हो गईं और तीन टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं। फाइनल मैच बॉबी वारियर्स व अजित डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। इसमें बॉबी वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी कर छह ओवर में 53 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करने उतरी अजित डेयर डेविल 44 रन पर सिमट गई। मैच में ऋतिक को मैन ऑफ द सीरीज और बॉबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फरमान, सूरज, नीरज, हर्ष, बादल, यस, गोविंद, आदिल व पिंटू मौजूद रहे।