{"_id":"6293bdd79a975876505b1de9","slug":"boards-and-diversion-indicators-were-not-installed-on-the-national-highway-in-tatiri-baghpat-news-mrt590676810","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर टटीरी में नहीं लगे थे बोर्ड व डायवर्जन संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर टटीरी में नहीं लगे थे बोर्ड व डायवर्जन संकेतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर टटीरी में नहीं लगे थे बोर्ड और डायवर्जन संकेतक
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सरियों में बाइक टकराकर नाले में गिरने से युवक की मौत होने के मामले में हाईवे निर्माण कंपनी की लापरवाही सामने आ रही हैं। क्योंकि वहां पुलिस व हाईवे निर्माणाधीन होने के बावजूद बोर्ड व डायवर्जन संकेतक नहीं लगाए गए थे, जबकि एनएचएआई के नियमों के अनुसार निर्माण वाली जगहों पर इनको लगाया जाना जरूरी होता है। जिससे किसी तरह के हादसों को रोका जा सके।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राकेश कुमार, मुकेश, सौरभ, अखिल आदि ने इस घटना को लेकर नेशनल हाईवे निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ रोष जताया है। इनका कहना है कि नेशनल हाईवे व पुलिया का निर्माण चल रहा है। इसलिए निर्माण कर रही कंपनी को हादसों को रोकने के लिए सभी नियमों का पालन करना चाहिए था। लेकिन महनवा मोड़ के पास पुलिया के पास संकेतक या डायवर्जन बोर्ड नहीं लगाया गया था और पुलिया निर्माण में लगाए गए सरिये भी बाहर निकल रहे थे। इस तरह लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का मानना है कि अगर संकेतक बोर्ड भी लगे होते तो बाइक को पहले ही रोका जा सकता था। इस मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई हैं।