फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bloody conflict over land dispute, murder of medical store operator

Baghpat News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या

Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 26 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict over land dispute, murder of medical store operator
रमाला। बूढ़पुर गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष में मेडिकल स्टोर संचालक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जिसमें पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बूढ़पुर गांव में रहने वाले राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पिता सतेंद्र (58) गांव में ही मेडिकल स्टोर करता है। बताया कि बुधवार देर रात वह अपने पिता के साथ मेडिकल स्टोर बंद कर घर वापस लौट रहा था। तभी रामकुमार के घर के सामने पहुंचे तो रामकुमार ने अपने भाई अमित, अंकुर, अंकित, मोनू और अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसका चाचा विरेंद्र, कृष्णपाल, बाबा हरपाल सिंह, भाई रोहित और रक्षित वहां आए तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हमले में राहुल, उसका पिता सतेंद्र समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। जहां सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई। राहुल ने बताया कि उसके पिता सतेंद्र का रामकुमार पक्ष के साथ जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि आरोपी रामकुमार, अमित, अंकुर, अंकित, मोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ पहले जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में हत्या में तरमीम कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-----------
खरीदी हुई एक-एक बीघा जमीन पर विवाद
ग्रामीणों के अनुसार मृतक सतेंद्र और आरोपी रामकुमार पक्ष ने गांव के ही मां बेटे से एक-एक बीघा जमीन खरीदी थी। जिसमें जमीन की साइड निर्धारित नहीं हुई। अब आगे और पीछे की जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया और रंजिश बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed