फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood donation camp will be organized on World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

Wed, 10 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp will be organized on World Blood Donor Day
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और लायन क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले कैंप में रक्तदान को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को लगने वाले कैंप में रक्तदाता के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि ब्लड डोनेट करने के लाभ है। रक्तदान से पहले रक्तदाता की जांच कराई जाती है। व्यापारी अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि शिविर की तैयारियां की जा रही है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अग्रवाल धर्मशाला में यह कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्यों करें रक्तदान?
- शरीर में रक्तदान की प्रक्रिया चलती रहती है, रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता।
- एक यूनिट ब्लड के पूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है।
- आधी लीटर खून से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
- रक्तदान से संक्रमित बीमारियों का पता भी चल जाता है।
बिना मास्क के नहीं होगा रक्तदान
अग्रवाल मंडी टटीरी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान कैंप में सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा बिना मास्क के आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए ही यह कदम उठाए गए हैं, ताकि सभी स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
अग्रवाल मंडी टटीरी। रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8954893110 पर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed