{"_id":"5ee51a7d8ebc3e42df17f558","slug":"blood-donation-camp-today-let-us-donate-baghpat-news-mrt4862180176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कैंप आज, आइए करें महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कैंप आज, आइए करें महादान
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और लॉयन क्लब की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। कोरोना योद्धाओं को समर्पित कैंप में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
रविवार को अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप का आयोजन सुबह साढे़ आठ बजे से किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने से किसी तरह की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और किसी तरह का नुकसान नहीं है। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी भी रक्तदान शिविर में भाग लेंगे।
चलाया गया जागरूकता अभियान
अग्रवाल मंडी टटीरी। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, अहिंसा सेवा ट्रस्ट खट्टा प्रहलादपुर, जयभारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट और युवा शक्ति किसान क्लब ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
मास्क जरूर पहनें
अग्रवाल मंडी टटीरी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि मास्क अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।