भाकियू ने मेरठ-बागपत मार्ग जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौला स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर भाकियू का शनिवार को भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा जिला बागपत डार्क जोन में हैं, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। किसान सूखा और गन्ने का भुगतान न होने से परेशान है। नहरों की सफाई नहीं हो रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया उनकी मांगों में पूर्वी यमुना नहर चोपड़ा से नीचे आखिरी तक रजवाहा घोषित कर हर वर्ष सफाई का बजट जारी करें, नहरों की पटरियों की मरम्मत मनरेगा से, विनयपुर से ग्राम भगौट तक रजवाहे खुदाई, नहरों की पटरियों पर खड़ी झाड़ियों को कटवाने, यमुना नहर पर ठकरें बनवाई जाए, सिल्ट की सफाई, किसानों को गन्ना भुगतान आदि मांगें है।
कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगाया। इससे एक घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान धूम सिंह भगत, डॉ. तेजपाल, ब्रहम सिंह यादव, विजय गुर्जर, सतवीर गुर्जर, राजीव, आदेश, जितेंद्र, योगेश प्रधान, धर्मपाल सिंह, संजय धामा, सत्यवीर गुर्जर, आदेश कुमार, राजेश, जीत सिंह आदि रहे।