लोकसभा चुनाव: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले-ईवीएम से मतदान होने पर भाजपा को हराना मुश्किल
लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे अंतिम चरणों के मतदान के बीच भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईवीएम मशीन को लेकर बड़ी बात कह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि ईवीएम मशीन से होने वाले मतदान में भाजपा को हराना मुश्किल है। इसलिए इस बार फिर तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा सरकार का किसानों की बिजली, पानी व बकाया भुगतान, निराश्रित गोवंश की समस्याओं पर ध्यान नहीं है। किसान परेशान हैं।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को बिजरौल रोड पर एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। छह चरणों का मतदान हो चुका है। अंतिम चरण बाकी है।
यह भी पढ़ें: Murder In Baghpat: 400 रुपये के लिए चाचा ने भतीजे की चाकू से गला रेतकर की हत्या, खुद ही पहुंच गया कोतवाली
उन्होंने कहा कि छह चरणों में मतदान का प्रतिशत कम होने का कारण लोगों का सरकारों से विश्वास उठता जा रहा है। इस समय देश में किसान, मजदूर, युवा से लेकर हर वर्ग परेशान चल रहा है। मंहगाई चरम पर है। बकाया गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो रहा है।
कहा कि आवारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, इसके बाद भी देश में भाजपा की सरकार बनेगी। देश में जब तक ईवीएम मशीन से चुनाव होगा तब तक भाजपा को कोई हरा नहीं सकता। इस मौके पर प्रवीण खोखर, उपेन्द्र तोमर, हरेन्द्र दांगी, जितेन्द्र कंडेरा शामिल रहे।