{"_id":"62867965b0d4a731c9272e05","slug":"bku-news-tikait-said-those-who-have-political-ambitions-have-no-entry-in-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"BKU News: टिकैत बोले- राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं, वकीलों के लिए कही अहम बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BKU News: टिकैत बोले- राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं, वकीलों के लिए कही अहम बात
Thu, 19 May 2022 10:37 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 19 May 2022 10:37 PM IST
सार
टिकैत ने कहा कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं। वहीं टिकैत ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बागपत में नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की संस्था है। यूनियन के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है। यूनियन नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध करती है। अगर नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो यूनियन इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा रखने वालों की भाकियू में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
बागपत में जिला बार एसोसिएशन सभागार में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं को लोगों को दहेज प्रथा के प्रति जागरूक करने की भी अपील की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक महिपाल सिंह तोमर, जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, पूर्व बार अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेंद्र ढाका, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा के अलावा भकियू के महासचिव युद्धवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश मलिक, दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
विज्ञापन
उधर, लुहारी में किसानों की बैठक में नरेश टिकैत ने कहा कि देश का किसान दुखी है। किसानों ने पिछले 50 साल में सबसे अधिक आत्महत्या की। सरकार की नीति किसान विरोधी है। सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि अगर नलकूप पर मीटर लगे तो भाकियू इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। सरकार से संबंध रखने वाले की यूनियन में कोई जगह नहीं है। इस दौरान आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य, चौधरी श्याम सिंह, गौरव तोमर, कुलदीप राठी, बिजेंद्र प्रधान, धर्मपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, चौधरी राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप