{"_id":"623b5d6222ec544c800df4d3","slug":"bjp-won-the-election-with-dalit-vote-bank-and-money-power-baghpat-news-mrt581550239","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित वोट बैंक और धन-बल से चुनाव जीती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित वोट बैंक और धन-बल से चुनाव जीती भाजपा
विज्ञापन
बागपत सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मनोज
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में की गई विधान सभा चुनाव की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। कहा कि चुनाव में दलित वोट बैंक और धन-बल के आधार पर भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज की है।
जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने तीनों विधान सभा की समीक्षा की। चुनाव हारने के कारण पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव में दलित वोट ट्रांसफर होने और धन व बल के आधार पर भाजपा ने चुनाव जीता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में डॉ शकील अहमद, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नसीम खोखर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, राजीव प्रधान, रविंद्र यादव, योगेंद्र राठी, अब्दुल वाहिद, महबूब अलवी, फिरोज, सचिन मौजूद रहे।