फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP will not be able to riot again: Jayant

अब दंगा नहीं करा पाएगी भाजपा

Sun, 11 Mar 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 11 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP will not be able to riot again: Jayant
बड़ौत में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा  अब भाजपा मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं करा पाएगी। वहां के लोग उसकी चाल समझ चुके हैं, अब ऐसा नहीं होगा। सभी लोग भाईचारे के साथ रहेंगें।
विज्ञापन


वे शनिवार को यहां एक विवाह समारोह में भाग लेने आए और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद ने भाईचारे का संदेश देते जगह-जगह जनसंपर्क अभियान छेड़ा है। हाल में चौधरी अजित सिंह ने पहले मुजफ्फरनगर और फिर शामली में भाईचारा रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा रालोद का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और उनमें भाईचारे बनाने का काम रालोद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा में ओला वृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आक्रोशित हैं और वहां पंचायतें चल रही हैं। वे भी मथुरा में किसानों की पंचायत में जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों को गन्ने का पेमेंट नहीं  मिल पा रहा है, दूसरी ओर किसानों को गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा  रही है और उनका गन्ना खेतों में खड़ा है वे गेहूं नहीं बो पा रहे हैं, इसके लिए भी वे आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। 


उन्होंने कहा कि जो लोग रालोद से विमुख हो गए, अब फिर वे वापस लौट रहे हैं क्योंकि रालोद की नीति ही किसान मजदूर व सर्व समाज की नीतियों से मिलती है। इस दौरान छपरौली के विधायक सहेंद्र रमाला, मांगेराम एडवोकेट, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, रालोद नेता अश्वनी तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, डॉ. अजय तोमर, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुरेश मलिक, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, जिला रालोद उपाध्यक्ष सुबोध राणा, धर्मवीर सिंह तोमर एडवोकेट, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, हरेंद्र मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed