फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leaders took the tricolor in support of CAA

एनआरसी के समर्थन में तिरंगे लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाई

Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders took the tricolor in support of CAA
बागपत में सीएए के समर्थन में आयोजित पथ संचलन में भाग लेते सोनीपत के सांसद व विधायक तथा बागपत के वि? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जागरूकता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर रविवार को नगर भर में पथ संचलन किया। सोनीपत के सांसद रमेश चंद कौशिक और बागपत के तीनों विधायक इसमें शामिल हुए। लोगों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। यह नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां से नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने पथ संचलन का शुभारंभ किया। इसके बाद सांसद रमेश कौशिक, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा के नेतृत्व में पथ संचलन जिला पंचायत कार्यालय परिसर से कोर्ट रोड, हनुमान मंदिर वाले रास्ते से होते हुए सर्राफा बाजार, बड़ा बाजार और कोतवाली के सामने से गुजरते हुए राष्ट्रवंदना चौक पहुंचा। यहां से तिरंगे लहराते हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज पहुंचे, जहां पर पथ संचलन का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से नहीं गुजरा पथ संचलन
बागपत। पुलिस-प्रशासन के मना करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से नहीं गुजरे। पथ संचलन के दौरान शौकत मार्केट से गुजरने से परहेज किया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था कि इस तरह के रास्तों से न गुजरें, इस वजह से ऐसे रास्तों पर कार्यकर्ता नहीं गए। पथ संचलन का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना है, किसी का विरोध नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed