Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leaders clashed at the district office, leading to heated arguments and commotion.

Baghpat News: जिला कार्यालय पर भिड़े भाजपा नेता, नोकझोंक व हंगामा हुआ

Fri, 26 Sep 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:23 AM IST
सार

बागपत के भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और मंडल पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। सम्मान को लेकर हुई नोकझोंक से कार्यक्रम में हंगामा मच गया। अन्य पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
BJP leaders clashed at the district office, leading to heated arguments and commotion.

विस्तार

बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय व मंडल के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। उनके बीच पहुंचे मुख्य अतिथि गाजियाबाद के पूर्व मेयर आशु वर्मा के सामने ही खूब नोकझोंक हुई और हंगामा होता रहा। अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी रखी गई थी। वहां कार्यक्रम में मंडल स्तर के पदाधिकारी भी बुलाए गए थे और उनको सम्मान किया जाना था। वहां संगोष्ठी खत्म होने के बाद सम्मान शुरू किया गया। छपरौली मंडल के पदाधिकारियों का यह कहते हुए सम्मान करने से मना कर दिया गया कि उनकी कार्यकारिणी अभी पूरी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

पिलाना मंडल की कार्यकारिणी पूरी होने के बाद भी पदाधिकारियों का सम्मान नहीं किया गया। इस पर पिलाना मंडल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय व व्यापार प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी के साथ पिलाना मंडल के पदाधिकारियों की नोकझोंक होने लगी। इस तरह मुख्य अतिथि के सामने ही हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय की प्रथम मंजिल पर सभागार में शुरू हुआ विवाद नीचे आने तक चलता रहा और एक-दूसरे पर कटाक्ष किए जाते रहे। वहां कई बार हाथापाई तक नौबत आ गई मगर अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
--
वहां कार्यक्रम में कुछ लोग गलत बोल रहे थे जिनको समझाया गया। इस तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को कोई समस्या थी तो वह कार्यक्रम के बाद भी आराम से बता सकता था। - वेदपाल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष

वहां मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाना था मगर पिलाना मंडल की कार्यकारिणी पूरी होने के बाद भी सम्मान नहीं किया गया। इसको लेकर आपत्ति जताई गई थी। हंगामा या विवाद वाली कोई बात नहीं है। - सोनू, मंडलाध्यक्ष पिलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed