{"_id":"5aa42c204f1c1ba3238b47c9","slug":"bjp-government-is-formed-for-the-poor-and-the-farmers-dr-satyapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों और किसानों के लिए बनी है भाजपा सरकार ः डा. सत्यपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों और किसानों के लिए बनी है भाजपा सरकार ः डा. सत्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में आयोजित भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार गरीब और किसानों के लिए बनीं है। बागपत में विकास का पहिया चलने लगा है। जल्द ही जिले के हालात बदल जाएंगे। रमाला मिल, छपरौली पुल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बागपत एक बड़े जिले के तौर पर विकसित होगा।
शनिवार को छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव में भाजपा नेता सतेंद्र सिंह तुगाना ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी त्यागी और प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि रहे।
इसमें डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा आजादी से अब तक जितने विकास कार्य मोदी और योगी सरकार में हुए हैं, पहले कभी नहीं हुए है। सरकार बने एक वर्ष हुए है, इसी कार्यकाल में किसानों को उनकी फसलों को वाजिब दाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गन्ने का भुगतान समय सीमा में दिया जा रहा है। क्षेत्र की जनता के लिए सबसे बड़ी उपलब्ध रमाला मिल का विस्तारीकरण और पावर प्लांट का हुआ है। अश्वनी त्यागी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जो काम पूर्व के प्रतिनिधि नहीं करा पाएं है वो कार्य केंद्र की चार वर्ष और प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं।
सतेंद्र तुगाना ने अतिथियों का आभार जताया। इसमें जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अलका तोमर, रितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, सर्वदमन त्यागी, राजेश राणा, तिनित शर्मा, सचिन त्यागी, राजेश चौहान, जयकरण, सतेंद्र पंवार, सुदेश चौहान, नीरज शर्मा, एडवोकेट रामपाल नेहरा आदि मौजूद रहे।
मीतली और बसा टीकरी गांव के लोगों ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री को मिल प्रशासन की शिकायत की। अवगत कराया कि पर्ची जारी नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र में सैकड़ों बीघा खेत में गन्ना खड़ा हुआ है। मिल अफसर सुन नहीं रहे हैं। किसानों ने कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मिल के जीएम का घेराव कर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें देवेंद्र, रामपाल, राकेश, रघुनंदन, सहदेव, रणजीत, जितेंद्र, रणवीर आदि मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ के राज में अपराध मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश : अश्वनी त्यागी
बागपत। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा योगी सरकार में प्रदेश से अपराध का सफाया हो रहा है। बदमाश खुद जेल जाने के लिए थाने पहुंच रहे हैं। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। पूर्व की सरकार में ठेके लखनऊ से होते थे, अब सभी ऑनलाइन हो गया है।
कोई भी ठेकेदार नहीं बोल सकता लखनऊ से ठेका हुआ है। गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। थाने में दलाली का खेल चलता था। लखनऊ मुख्यालय से रुपये लेकर ट्रांसफर की सूची जारी होती थी। थाने और कोतवाली को गुंडे चला रहे थे। जबकि से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी सभी पर पाबंदी लग गई है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।
मेरठ मार्ग की हालत खस्ता, जल्द बनेंगी
बागपत। केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में जहां भी सड़क बनी और वह मानक के अनुसार नहीं बनी तो इसकी सूचना उन्हें दें।
संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ-बागपत मार्ग की हालत बहुत खराब है। जल्द सड़क के गड्ढे भरवाएं जाएंगे। इसके अलावा हाईवे में जहां भी मार्ग पर गड्ढे हो रहे हैं उस पर पेंच वर्क होगा। वार्ता हो गई है।