फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bjp chacha jaan entered in uttar-pradesh, says Bku Rakesh Tikait says in Baghpat

राकेश टिकैत का तंज: भाजपा के चचाजान हैं ओवैसी, इन पर नहीं होता कभी कोई केस

Wed, 15 Sep 2021 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Sep 2021 11:11 AM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बागपत में एक बैठक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी के चचाजान ओवैसी अब उत्तर प्रदेश में आ गए हैं, वे यदि उन्हें गाली भी देंगे, तो भाजपा उन पर मुकदमा दर्ज नहीं कराएगी। 

विज्ञापन
Bjp chacha jaan entered in uttar-pradesh, says Bku Rakesh Tikait says in Baghpat
किसान महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भारतीय जनता पार्टी का चचाजान बताया है। बागपत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब भाजपा के चचाजान ओवैसी आ गए हैं अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि वह धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करेंगे जो भाजपा चाहती है। लेकिन किसान भी मांगों को पूरा नहीं करने पर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला ले चुके हैं।

विज्ञापन


26 सितंबर की महापंचायत को बताया सरकारी
राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सरकार करा रही है। जिसमें सरकारी रोडवेज बसों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। टिकैत मंगलवार को अग्रवाल मंडी टटीरी व हिसावदा गांव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को किसानों की महापंचायत हुई थी और 26 सितंबर को सरकारी महापंचायत होगी। इस महापंचायत में केवल सरकारी लोग ही पहुंचेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है और रामपुर में 11000 फर्जी किसान बनाकर खरीद की गई। 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को लेकर कहा कि आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। लोगों से भी अपील की जाएगी कि वह आंदोलन को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें: मर्डर: मां को पीटता था, जमीन भी बेच दी, इसलिए मार डाला, पिता की हत्या का बेटे को नहीं था जरा भी अफसोस

बोले-  पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे करें वादे
राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया है। इस तरह सरकार से गन्ने की कीमत 650, धान की 3700 रुपये प्रति क्विंटल व गेहूं की 4100 रुपये प्रति क्विंटल की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने वादे पूरे करें। 

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता हत्याकांड का खुलासा: पुलिस पूछताछ में आरोपी बोला- रिश्तेदार होते हुए नौकर की तरह रखते थे, इसलिए मार डाला, दो गिरफ्तार

सरकार ने बातचीत शुरू नहीं की तो दिल्ली के दरवाजे तोड़ देंगे किसान
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल सिंह के गांव हिसावदा में राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए दस महीने हो गए है। लेकिन सरकार ने दिल्ली के दरवाजे बंद कर दिए है और बातचीत नहीं कर रही है। राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बातचीत के लिए दिल्ली के दरवाजे नहीं खोले तो किसान उन दरवाजों को तोडऩा भी जानता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान हितों की बात करने वाले को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया तो बिजली के रेट भी यूपी में सबसे ज्यादा है। किसानों के गन्ना बकाया अभी तक नही दिया।

राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून रद्द करने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा और तभी किसान अपने घर जाएगा। वहां रालोद नेता अहमद हमीद, आप नेता सोमेंद्र ढ़ाका, रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने संबोधित किया। इस दौरान पंडित श्री किशन शर्मा, गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed