{"_id":"5ffddf4f8ebc3e2e3b54963d","slug":"bird-flu-monitoring-of-poultry-farms-75-samples-sent-for-investigation-baghpat-news-mrt5200629174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : मुर्गी फॉर्मों की हो रही निगरानी,75 सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : मुर्गी फॉर्मों की हो रही निगरानी,75 सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बर्ड फ्लू को लेकर पशु पालन विभाग ने मुर्गी फार्मों का निरीक्षण और मुर्गियों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। उधर मंडलायुक्त ने भी पशुपालन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को पशुपालन विभाग ने मुर्गी फार्मों से 45 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। इससे पहले भी सैंपल लिए गए।
जनपद में 13 मुर्गी फार्म हैं। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से जिले में मुर्गी फार्मों की निगरानी के लिए 26 टीमें बनाई गई हैं। अब तक पशु पालन विभाग ने मुर्गियों के 75 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विभाग की और से मुर्गी व अंडो की दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को मेरठ में हुई पशुपालन विभाग की बैठक में मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम को बर्ड फ्लू की बीमारी के प्रति सतर्कता बरतने व संदिग्ध पक्षियों के सैंपल की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम का कहना है कि जिले में बर्ड फ्लू बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। जिले से मंगलवार तक 75 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग की टीमें नियमित रूप से मुर्गी फार्मों का निरीक्षण कर रही हैं।